श्री बंशीधर नगर : अनुमण्डल मुख्यालय स्थित बाँकी नदी के तट पर अवस्थित अतिप्राचीन सूर्य मंदिर परिसर में छठ महापर्व के अवसर पर प्रभात क्लब द्वारा साफ सफाई, छठ व्रतधारियों के स्नान के लिए कृत्रिम झरना, रोशनी, ध्वनि आदि की व्यवस्था विगत 53 वर्षों से किया जाता रहा है।
प्रभात क्लब के अध्यक्ष हजारी प्रसाद, सचिव जय प्रकाश नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष मनदीप प्रसाद ने बताया कि प्रभात क्लब की स्थापना 1967 में किया गया था। अपने स्थापना काल से ही प्रभात क्लब समाजिक, धार्मिक व राष्ट्रीय कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1980-1990 तक लगातार प्रत्येक वर्ष क्लब द्वारा निःशुल्क नेत्रदान शिविर का आयोजन कराया गया था।
आपदा के समय भी क्लब ने सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी छठ महापर्व के अवसर पर द्वारा छठ व्रतधारियों की सुविधा के लिए पूरे छठ परिक्षेत्र में साफ सफाई के साथ साथ व्यापक रोशनी व ध्वनि की व्यवस्था किया गया है।व्रतधारियों के स्नान के लिए कृत्रिम झरना लगाया गया है। क्लब द्वारा मंदिर के पश्चिम भाग में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, ताकि व्रतधारियों को किसी तरह की असुविधा नही हो।व्रतधारियों को हर सम्भव सुबिधा उपलब्ध कराने के लिए क्लब के सदस्य पूरे रात सक्रिय रहते हैं।