गढ़वा : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर नगर परिषद गढ़वा में मांस-मदिरा के दुकान को छठ पूजा तक बंद कराने की मांग को लेकर शहर के युवा समाज सेवी चंदन जायसवाल के नेतृत्व में युवाओं ने गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर नितिन केसरी, नीतीश कुमार गुड्डू, पिंटू गुप्ता, संतोष चंद्रवंशी, पीयूष कुमार गुप्ता उपस्थित थे।