गढ़वा : गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार तूफानी की अध्यक्षता में रंका मोड़ इंदिरा पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री लोक प्रिय नेत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की 103 वीं जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर महान विभूति की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में के प्रति उनकी विशिष्ट सेवा योगदान एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों पर सभी ने विस्तृत चर्चा किया तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं आदर्शों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जब तक सूरज चांद रहेगा इंदिरा तेरा नाम रहेगा।
विचार व्यक्त करने वाले मुख्य रूप से पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामवृक्ष यादव, उपाध्यक्ष मोबिन अंसारी, जिनाहुदीन खान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे उर्फ बडू दुबे, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयोजक सत्य नारायण यादव, जिला सचिव राजेश चौबे, प्रखंड अध्यक्ष गढ़वा योगेंद्र चौबे, वरिष्ठ पूर्व शिक्षक अमर देव चौबे, शंभू राम, आनंद कुमार और सभी कांग्रेस के साथी उपस्थित थे।