बंशीधर नगर (गढ़वा) : अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार ने सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा को लेकर आगामी 20 व 21 नवंबर को अनुमंडल के सभी मीट मुर्गे व अंडे की दुकान बंद रखने का निर्देश सभी दुकानदारों को दिया है।
इस आशय का लिखित निर्देश अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को देखकर कहा है कि आगामी 20 व 21 नवंबर को छठ पर्व मनाया जाना है। इस दौरान यह सुनिश्चित करें कि मीट, मुर्गे व अंडे की दुकानें बंद रहेंगी।