भवनाथपुर : लोक आस्था का छठ महापर्व बुधवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। इसके के लिए स्थानीय सप्ताहिक बाजार में व्रतियों ने जमकर खरीददारी की। सुबह से ही बाजार में व्रत को लेकर लोगों की भीड़ देखी गई।
जबकि छठ पर चढ़ने वाला प्रसाद का अलग बाजार ही सजा था। व्रत का सामान महंगा होने के बाद भी जमकर लोग खरीददारी करते देखे गये।
बाजार में गुड़ 70 से 80 रुपये किलो, दऊरा 200 से 250 रुपये, सूप 100 से 150, मिट्टी के ढक्कनी 60 रुपये जोड़ा, दीया 100 सैकड़ा, केला 50 से 60 रुपये दर्जन, सेव 100 से 160 रुपये, गन्ना 20 रुपये जोड़ा, लौकी 20 से 25 रुपये पीस बिके।
वहीं बाजार में लॉक डाउन के बाद पहली बार ग्राहकों व दुकानदारों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन बाजार में भीड़ को नियंत्रीत करने में लगी रही।