whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27214162
Loading...


यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं बस व ऑटो संचालक

location_on खरौंधी access_time 18-Nov-20, 06:59 PM visibility 666
Share



यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं बस व ऑटो संचालक


देवेंद्र पासवान check_circle
संवाददाता



खरौंधी : प्रखंड के बस पड़ावों तथा आटोरिक्शा पड़ावों से सभी एजेंटों तथा कंडक्टरों के द्वारा मनमानी किराया की वसुली की जा रही है। विदीत हो कि कोरोना लाकडाऊन के दरम्यान केन्द्र सरकार द्वारा नियम बनाया गया था जिसमें बसों पर दो सीटर पर एक व्यक्ति, मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठने का निर्देश दिया था तथा किरायों में दोगुना की बढ़ोतरी भी की गई थी, परन्तु किसी भी सरकारी दिशा निर्देश का अनुपालन नहीं किया जा रहा था। जिसे मद्देनजर रखते हुए केन्द्र तथा राज्य सरकार के द्वारा तकरीबन पंद्रह दिन पहले पुनः नया दिशा निर्देश दिया गया। जिसमें केन्द्र सरकार तथा झारखण्ड सरकार ने यह तय किया कि कोरोना लाकडाऊन से पहले जो किराया यात्रियों से लिया जाता था वही किराया निर्धारित कराया गया।
लेकिन यात्रियों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार खरौंधी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से यात्रा करने वाले यात्रियों ने बताया कि अभी भी दोगुना किराया वसूला जा रहा है। यात्रियों के अनुसार खरौंधी से गढ़वा का किराया लाकडाऊन से पहले 60 से 70 रुपए था, परन्तु किराया निर्धारित करने के बाद भी 120 से 140 रुपए लिया जा रहा है। आपको बताते चलूं कि लाकडाऊन से पहले खरौंधी से डाल्टेनगंज का किराया 90 से 100 रुपए तक, भवनाथपुर से खरौंधी का किराया 20 से 25 रुपए लिया जाता था। उसी प्रकार किराया निर्धारित करने के बाद भी यात्रियों से क्रमशः खरौंधी से डाल्टेनगंज का किराया 150 से 170 रुपए , भवनाथपुर से खरौंधी 40 से 50 रुपए तक किराया वसूला जा रहा है। चाहे बड़ी बसें हों या फिर छोटी आटोरिक्शा, अभी भी दोगुना किराया यात्रियों से वसुली की जा रही है।
इससे यह स्पष्ट हो जाती है कि केन्द्र सरकार तथा झारखण्ड राज्य परिवहन विभाग के निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play