whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205488
Loading...


बंशीधर नगर में शादी विवाह आदि कार्यक्रम में करना होगा सामाजिक दुरी का पालन

location_on बंशीधर नगर access_time 19-Jun-20, 07:18 PM visibility 672
Share



बंशीधर नगर में शादी विवाह आदि कार्यक्रम में करना होगा सामाजिक दुरी का पालन
फ़ाइल फ़ोटो, अनुमंडल पदाधिकारी बंशीधर नगर


अमरेश विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने सभी थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से आदेश जारी किया है कि लौक डाउन के दौरान शादी विवाह कार्यक्रम हेतु सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अधिकतम 50 व्यक्तियों को तथा दाह संस्कार कार्यक्रम में अधिकतम 20 व्यक्तियों को सम्मिलित होने का अनुमति प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि कम से कम 2 दिन पूर्व कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी व्यक्तियों को हस्ताक्षरित सूची संबंधित अंचल कार्यालय एवं थाना को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम में सूची में वर्णित व्यक्तियों को ही सम्मिलित होने की अनुमति होगी। वैवाहिक कार्यक्रम में अधिकतम 50 व्यक्तियों को तथा दाह संस्कार कार्यक्रम में अधिकतम 20 व्यक्तियों को सम्मिलित होने की अनुमति होगी।
कार्यक्रम के दौरान सम्मिलित होने वाले सभी व्यक्तियों को सामाजिक दूरी का पालन एवं मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम के पूर्व कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह से नष्ट करना होगा तथा हैंड सैनिटाइजर, हैंड वॉश के साथ साफ सफाई की समुचित व्यवस्था रखनी होगी। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले वाहन की अनुमति सक्षम प्राधिकार से लेनी होगी एवं वाहनों का प्रयोग विभागीय निर्देशानुसार करना होगा। सरकारी निर्देशों का उलंघन करने पर उल्लंघन कर्ताओं के विरूद्ध भा. द. स. तथा आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कंटेनमेंट जोन एवं कर्फ्यू वाले क्षेत्र में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इन सभी के अलावा समय समय पर भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना होगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play