लेस्लीगंज : प्रखंड क्षेत्र में लगभग सभी किसान अपने अपने खेतों से धान के फसल को काट रहे हैं। कुछ किसान धान को काटकर खेत में फैलाए हैं। जबकि कुछ किसान धान के बोझा को अपने खलियान तक ले आए हैं। इस बीच बुधवार को लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र में बेमौसम बारिश हो गई। बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने की उम्मीद है पर किसानों में निराशा देखी जा रही है।
लेस्लीगंज के किसान तारकेश्वर पासवान ने कहा कि बारिश तो हुई है। परंतु इतने बारिश से अभी किसानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। अब आगे जो भी बारिश होगी उससे पूरा पूरा नुकसान पहुंचने का उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अधिकांश किसानों का धान काटकर खेत में ही रखा गया है। यदि अब बारिश होती है तो धान खेत में ही रह जाएगा।
पहाड़ी के किसान दिलचंद सिंह ने कहा कि बारिश के कारण धान खराब होने का उम्मीद है। खलिहान में रखे धान के बोझा में अंकुर आ रहा है। पुुआल सड़ सकता है। इस बारिश से नुकसान ही नुकसान है। धान के फसल का खेत और खलिहान दोनों जगह नुकसान हुआ है। खेेेत गिला होने के कारण धान अंकुरित हो रहा है। जिसका बाजार मूल्य काफी घट जाता है। चावल, पुआल कुछ भी सही नही बचेगा।