बंशीधर नगर : छठ महापर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी जयबर्धन कुमार ने दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है।
उन्होंने कहा है कि छठ घाट पर श्रद्धालुओ की काफी भीड़ भाड़ होती है, जिसके कारण विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है। स्थल पर भीड़ भाड़ को देखते हुए सभी छठ घाटो पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दिया है।
जिन दण्डाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है, उनमे नगर उंटारी गश्ती के लिए नगर पंचायत के सीएलटीसी आलोक नारायण को, थाना सुरक्षित मनरेगा के सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता को, सूर्य मंदिर नगर उंटारी छठ घाट पर नगर पंचायत के कनीय अभियंता कौशल कुमार को, अहिपुरवा में नगर पंचायत के कनीय अभियंता उदय कुमार को, खरौंधी थाना सुरक्षित अरुण देव् कुमार सिंह को, रमना थाना सुरक्षित बीपीओ संतोष कुमार को, भवनाथपुर थाना सुरक्षित अंचल निरीक्षक भवनाथपुर मुंशी राम को, भवनाथपुर टाउनशिप में बीपीओ वीरेंद्र कुमार को, केतार थाना सुरक्षित बीपीओ दयानंद प्रजापति को, केतार मुकुन्दपुर नारायन वन में केतार के कनीय अभियंता अमर भारती को ,धुरकी थाना सुरक्षित बीपीओ डिम्पल कुमार को, सगमा थाना सुरक्षित बीपीओ चंद्र शेखर चौबे को, विशुनपुरा थाना सुरक्षित कनीय अभियंता आनंद कुमार को, दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।
उन्होंने थाना प्रभारी बंशीधर नगर को निर्देश दिया है कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करते हुए विधि व्यवस्था संधारण करने में आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।