बड़गड़ (गढ़वा) : स्थानीय प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में बुधवार को विकास योजनाओं को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बड़गड़ बीडीओ बिपिन कुमार भारती ने की।
बैठक में बीडीओ ने चौदहवें व पन्द्रहवें वित्त कि राशि को दस दिनों के अंदर खर्च करने का निर्देश दिया साथ ही दीदी बाडी़ योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया। बताया गया कि पन्द्रहवें वित्त की राशि से बने वर्मी कम्पोस्ट, शॉकपीट, रैन वाटर हर्वेस्टिंग आदि योजनाओं का भुगतान अविलम्ब करनी है।
बीडीओ ने बताया कि पीएम आवास प्लस योजना के लाभुकों का जॉब कार्ड जमा करवाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अपुर्ण आवास को पुर्ण करना है। सरयू एक्सन प्लान के तहत अपुर्ण आवास को पुर्ण कराने की बात कही गई।
वहीं पुर्ण आवास का भुगतान करने का निर्देश दिया गया।
इस मौके पर मुखिया बालदेव टोप्पो, प्रभा कुजुर, तरशीला बाखला पंचायत सचिव सुरेश मेहता, अरविंद सिंह, जेई उपेंद्र कुमार रवि, रोजगार सेवक संजय लकडा़, विजय कच्छप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।