रमकंडा : रमकंडा थाना क्षेत्र के हरहे गांव निवासी महेंद्र प्रसाद की 30 वर्षीय पत्नी बबिता देवी ने साड़ी से अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की रात की है।सूचना मिलने के बाद रमकंडा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिये गढ़वा भेज दिया।
समाचार के अनुसार बबिता देवी खाना खाने के बाद घर में दरवाजा बंद कर सोने चली गयी, जब काफी सुबह तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को कुछ शक होने लगा, दरवाजे से झांककर देखने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। महिला की दिमागी हालात ठीक नहीं बताई जा रही है।