whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27222459
Loading...


छठ त्यौहार के गाइडलाइन में सरकार के संशोधन पर क्लब के सदस्यों ने मंत्री को दिया धन्यवाद

location_on गढ़वा access_time 18-Nov-20, 04:43 PM visibility 660
Share



छठ त्यौहार के गाइडलाइन में सरकार के संशोधन पर क्लब के सदस्यों ने मंत्री को दिया धन्यवाद


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड सरकार के द्वारा छठ पूजा को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देश में संशोधन के पश्चात गढ़वा शहर के विभिन्न छठ घाट के आयोजक मंडली एवं क्लब के लोगों ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मुलाकात कर धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार ने जनभावना का सम्मान किया है। जनसुरक्षा के दृष्टिकोण से सरकार द्वारा जारी किए गए पुराने दिशा निर्देश भी लोकहित में थे परंतु गाइडलाईन से पूर्व ही घाटों पर ज्यादातर तैयारियां हो चुकी थी। अचानक दिशा-निर्देश जारी होने से आयोजनकर्ता एवं श्रद्धालुओं में मायूसी छा गई थी। जिसे देखते हुए हमलोगों ने तत्काल मंत्री मिथिलेश ठाकुर से दूरभाष पर बात कर गाइडलाईन में संशोधन हेतु अनुरोध किया था। उन्होंने संशोधन हेतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक हमारी भावनाओं को पहुंचाने का काम किया।
परिणामस्वरूप कोरोना से बचाव हेतु नियम-शर्तों के पालन करते हुए सरकार ने घाट पर जाकर छठ पर्व मनाने की छुट दी है। नए संसोधन आने से गढ़वा सहित पूरे राज्य में हर्षोल्लाष का माहौल है, लोग सरकार की संवेदनशीलता से खुश हैं। लोगों ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है इसलिए गाइडलाइन में छूट मिलने के बाद परिवार और समाज को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हम सबों पर आन पड़ी है। छठ घाट पर आयोजक मंडली लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने सहित विभिन्न नियम शर्तों के अनुसार महापर्व संपन्न कराने का पुरा प्रयास करेगी। मौके पर जितेन्द्र सिन्हा, विनोद जयसवाल, दौलत सोनी, अजय केशरी, चंदन पासवान, महिपाल कुमार, मुकेश सिन्हा आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play