बड़गड़ (गढ़वा) : बड़गड़ ओपी क्षेत्र अन्तर्गत परसवार पंचायत के बोडरी गांव निवासी गोरखनाथ सिंह की पन्द्रह वर्षीय पुत्री नागीन कुमारी की मौत बिजली के करंट की चपेट में आने से मंगलवार की रात्रि हो गई।
घटना की जानकारी देते मृतिका के पिता गोरखनाथ सिंह
बताया गया की उनके स्वजन घर के ही पास खेत में लगे आलु की पटवन कर रहे थे। संध्या लगभग 4:00 बजे मृतिका भी अपने खेत में पहुंच गई। इस बीच पंप में लगे तार के चपेट में आ कर वह बुरी तरह घायल हो गई। तत्काल उसके स्वजनों द्वारा ईलाज के लिये रामानुजगंज ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतिका नागीन बोडरी उच्च विद्यालय में कक्षा नौवीं में अध्ययनरत थी। उसके इस आकस्मिक निधन से गांव में शोक की लहर है।