गढ़वा : आज भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई, जिसमें मुख्य रुप से आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से मतदाता सूची में पुनरीक्षण का कार्य 16 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक किया जा रहा है, जिसमें जिला प्रशासन ने भारतीय जनता पार्टी से सभी बूथ का एक बीएलए का नाम मांगा था, इसी नियमित आज यह बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी बूथ से एक बीएलए का नाम एवं मोबाइल नंबर जिला को उपलब्ध कराना है ताकि नई मतदाता इस सूची में नए मतदाता का नाम जुड़ सकें। जिससे लोकतंत्र और मजबूत होगा।
जिला अध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्ष को निर्देशित किया है की प्रशासन के साथ मिलकर अपने मंडल के सभी बूथ पर इस सूची में नए मतदाता को जोड़ने के लिए अपना महत्वपूर्ण सहयोग देंगे।
Advertisement
उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के गढ़वा के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने जिले के सभी मंडल अध्यक्ष को अपना विचार दिया और कहा कि आगामी पंचायत चुनाव देखते हुए जितने भी भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हैं जो नए मतदाता के रूप में सभी को जोड़ें। इससे पार्टी में मजबूती प्रदान होगा।
उक्त अवसर पर ऐसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान, जिला महामंत्री संतोष दुबे, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दुबे, मुरली श्याम सोनी, राजीव रंजन तिवारी, मीडिया प्रभारी रिंकू तिवारी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, रितेश चौबे, मनोज पाठक, राकेश शंकर गुप्ता, सुरेंद्र विश्वकर्मा, कंचन जयसवाल, मीरा देवी, प्रदीप पासवान, विनोद अग्रवाल, गौरीशंकर बिंद, मेराल उतरी के मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।