whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27231344
Loading...


तिरंगे में लिपटे इंडियन नेवी जवान ब्रजेश का शव मां के साथ पहुंचा घर, अंतिम संस्कार में जुटा जनसैलाब

location_on सगमा access_time 17-Nov-20, 05:30 PM visibility 667
Share



तिरंगे में लिपटे इंडियन नेवी जवान ब्रजेश का शव मां के साथ पहुंचा घर, अंतिम संस्कार में जुटा जनसैलाब


दिपु सिंह check_circle
संवाददाता



सगमा : राजस्थान के सुमेरपुर में हुए सड़क हादसे में मृत इंडियन नेवी का जवान ब्रजेश कुमार यादव का शव तिरंगे में लिपटे मां बेटे का शव पांच दिन बाद मंगलवार को घर पहुंचा। शव घर पहुंचने के साथ ही गांव सहित पुरे प्रखंड शोक में डूब गया। ब्रजेश कुमार यादव एवं उनकी मां सोनिया देवी की मौत 13 नवंबर को गुजरात के पोरबंदर से गत शुक्रवार को दीपावली की छुट्टी मनाने के लिए अपने घर घर आने के दौरान सड़क दुघर्टना में हो गई। दरअसल राजस्थान के सुमेरपुर में निजी वाहन स्कॉर्पियो का टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उस पर सवार ब्रजेश एवं उनकी मां की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य साथी घायल हो गए। घायलों का इलाज नोवीयम अस्पताल में चल रहा है।
 जबकि नेवी जवान ब्रजेश व उनके मां सोनिया देवी का शव मंगलवार को फ्लाइट से रांची लाया गया। दोनों मृतकों का शव रांची से एम्बुलेंस के माध्यम से अपने पैतृक गांव सगमा लाया गया। जहां राष्ट्रीय सम्मान के साथ बाकी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सगमा व धुरकी प्रखंड में फिका पड़ा दिपावली व छठ : धुरकी थाना क्षेत्र के धोबनी निवासी नथु यादव के पुत्र इंडियन नेवी जवान ब्रजेश कुमार यादव व उनकी मां सोनिया देवी की मौत 13 नवंबर को सड़क दुघर्टना में मौत हो जाने के बाद सगमा व धुरकी प्रखंड में दिपावली व छठ पूजा फिका पड गया। ब्रजेश कुमार यादव स्थाई निवासी धुरकी थाना क्षेत्र के धोबनी निवासी नथु यादव के पुत्र थे जो वर्तमान में सगमा गांव के कोवाटर के पास मकान बना कर रह रहे थे।
ब्रजेश कुमार यादव, दो बहन के बीच एक भाई था। ब्रजेश कुमार यादव का चार वर्ष की एक लड़की व डेढ़ वर्ष का एक लड़का है। सदर थाना क्षेत्र के बघौता मोड़ पर शव पर मंत्री श्री ठाकुर ने किया पुष्प अर्पित गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के बघौता मोड़ पर राजस्थान से लौट रहे, रोड़ एक्सीडेंट में मृतक नेवी के जवान ब्रजेश कुमार यादव और उनकी माँ का शव आज गढ़वा पहुचा पैतृक निवास सगमा जाने के क्रम में बघौता मोड़ के पास शव पर मंत्री मिथलेश ठाकुर ने पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष फरीद खान ने भी शव पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने ने कहा कि यह जो घटना दर्दनाक हादसा है, यह असहनीय है। पूरा राजद परिवार उनके साथ है। उनके पूरे परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। पुष्प अर्पित करने वालों में वीरेंद्र यादव एवं त्रिपुरारी यादव भी शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play