whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207094
Loading...


जमीन कारोबार की प्रतिस्पर्धा में हुई कृष्णा की हत्या, पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

location_on गढ़वा access_time 19-Jun-20, 01:43 PM visibility 675
Share



												जमीन कारोबार की प्रतिस्पर्धा में हुई कृष्णा की हत्या, पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मृतक कृष्णा चंद्रवंशी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



पूछताछ के लिए तीन लोग लिए गए हिरासत में मृतक की पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी गढ़वा : बड़े शहरों की भांति जिला मुख्यालय गढ़वा में भी जमीन के कारोबारियों की हत्या का सिलसिला शुरू हो गया है। कल रात्रि घटी कृष्णा चंद्रवंशी की हत्या के पीछे अब करीब करीब साफ हो चुका है कि जमीन कारोबार को लेकर चल रही वर्चस्व की लड़ाई में ही कृष्णा चंद्रवंशी की हत्या किया गया है। खबर है कि नगवा मोहल्ले के ही आसपास के इलाके में जमीन का एक कीमती प्लॉट है, जिसे लेकर मृतक कृष्णा चंद्रवंशी का कुछ विवाद जमीन के दूसरे कारोबारियों से चल रहा था। जमीन का दूसरा कारोबारी इसे लेकर कृष्णा को टारगेट किए हुए था। यहां तक की उसे धमकी भी मिली थी। इस पूरे घटनाक्रम में अब तक जो सूचना मिल रही है, उसके अनुसार कृष्णा के हत्या में मोहल्ले के ही लोगों का हाथ है।
मृतक की पत्नी ने जिन दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है उनमें दीनानाथ शर्मा तथा बिहारी विश्वकर्मा का नाम शामिल है। यह दोनों वहीं के रहने वाले हैं। लिहाजा कृष्णा की हत्या के पीछे जमीन कारोबार ही बड़ा कारण है। परिवारिक सूत्रों की माने तो कुछ दिन पूर्व इन लोगों के द्वारा मृतक के घर के आसपास के इलाके की रेकी भी किया गया था। पुलिस इस मामले में पूरी तरह से गंभीर दिख रही है। खबर है कि इस मामले में अब तक तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। जमीन कारोबारियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई हत्या के इस घटना के बाद गढ़वा में फिर हत्या का जो दौर शुरु हुआ है, यदि इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो यह मामला आगे भी बढ़ सकता है।
जहां तक गढ़वा शहर की सुरक्षा को लेकर पुलिस की पेट्रोलिंग का सवाल है? यह अभी पूरी तरह से सवालों के घेरे में है। क्योंकि गढ़वा शहर में शाम 8:30 बजे यदि किसी की हत्या हो जाए और पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगे, तो कहीं ना कहीं गढ़वा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा होता है। क्योंकि जिस इलाके में या घटना घटी है वह इलाका गढ़वा शहर का पूर्व से ही बदनाम इलाका रहा है। ऐसे संवेदनशील इलाके में भी पुलिस का नजर नहीं रहना, पुलिस की शहर के सुरक्षा व्यवस्था के मामले में गंभीर नहीं होने इशारा कर रहा है। जहां तक इस घटना के बाद की स्थिति का प्रश्न है, शहर के लोग इस घटना से सहमे हुए हैं, क्योंकि जिस व्यक्ति कृष्णा चंद्रवंशी की हत्या हुई है, वह गढ़वा शहर का एक जाना पहचाना चेहरा रहा है। आज इस हत्या की घटना से शहर के लोग पूरी तरह से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play