गढ़वा : आज तड़के सुबह गढ़वा शाहपुर - सड़क के गुड़गुड़वा नदी के पास टो ट्रक के बीच आमने - सामने भीषण टक्कर हुई। इस टक्कर में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरा ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है, तथा दोनों ट्रक को सड़क से हटाकर थाना लाने की तैयारी में जुट गई है। सड़क दुर्घटना कैसे हुआ इसका कारण का पता नहीं चल पाया है?