whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27249426
Loading...


खरौंधी में मतदाता सूची को 48 बूथों पर किया गया प्रकाशन

location_on खरौंधी access_time 16-Nov-20, 04:36 PM visibility 665
Share



खरौंधी में मतदाता सूची को 48 बूथों पर किया गया प्रकाशन


देवेंद्र पासवान check_circle
संवाददाता



खरौंधी : 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक होने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके लिए सभी बूथों पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र छोटन उराँव ने बताया कि वैसे मतदान केंद्र जहां ग्रामीण क्षेत्र में 12 सौ से अधिक मतदाता हैं। उन मतदान केंद्र के मतदाताओं को निकटवर्ती मतदान केंद्र में स्थानांतरित करने को लेकर प्रपत्र आठ भरा जाएगा। बीडीओ ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में प्रपत्र की उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिये सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को अपने कार्य सही तरीके से करने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि वैसे मतदान केंद्र जहां महिला और पुरुषों का लिंगानुपात कम हो उस मतदान केंद्र पर विशेष रूप से प्रचार प्रसार करते हुये अधिक से अधिक महिलाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया गया है।आगामी पंचायत निर्वाचन को लेकर यह आवश्यक है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाय। मतदाता सूची में महत्वपूर्ण व्यक्तियों का नाम दर्ज हो इसका सत्यापन करा लिया जाय एवं सभी सुयोग्य व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई की जाय।बीडीओ ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश बीएलओ को दिए। इस मौके पर बीएलओ अंजनी कुमार द्विवेदी, अरविंद कुमार गुप्ता, अजंता देवी, नारद राम, प्रदीप द्विवेदी, बीएलओ सुपरवाइजर अरुण देव सिंह, परमा राम, तुलसी राम, रवि कुमार, सुरेश चौधरी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play