केतार : प्रखंड क्षेत्र के बलिगढ़ पंचायत अंतर्गत चनवा पर टोले के ग्रामीण ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण 6 माह से अंधेरे में है। बिजली उपभोक्ता कृष्णा पाल, बसंत पाल, राजेश्वर पाल, जगदीश पाल, पंचम पाल ने बताया कि हम लोग 65 बिजली उपभोक्ता इस ट्रांसफार्मर से बिजली जलाते हैं। ट्रांसफार्मर जल जाने से चनवा पर टोला अंधेरे में है। बिजली उपभोक्ताओं ने चार नवम्बर को आवेदन के माध्यम से सहायक अभियंता नगर उंटारी एवं स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही को आवेदन के माध्यम से शीघ्र नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। साथ ही सहायक अभियंता से बिजली उपभोक्ताओं ने आग्रह किए है कि जब तक ट्रांसफार्मर नही लगता है, तब तक हमलोगों का बिल बंद किया जाए।