whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27225474
Loading...


15 नवंबर से शुरू होगा धान की खरीदारी, तैयार की गई योजना

location_on बंशीधर नगर access_time 12-Nov-20, 05:47 PM visibility 715
Share



15 नवंबर से शुरू होगा धान की खरीदारी, तैयार की गई योजना


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : धान अधिप्राप्ति को लेकर बुधवार को अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्द्धन कुमार व जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में अनुमंडल के सभी बीडीओ, प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी व अंचलाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस वर्ष भारतीय खाद्य निगम द्वारा आगामी 15 नवम्बर से धान का क्रय प्रारम्भ किया जायेगा। बैठक में सभी बीडीओ द्वारा धान क्रय केंद्र के लिए प्रस्ताव दिया गया, जिसमे नगर उंटारी, खरौंधी, भवनाथपुर व सगमा में दो -दो तथा केतार, बिशुनपुरा, रमना, व धुरकी में एक एक धान क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव शामिल है। एसडीओ ने सभी बीडीओ व प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र के सभी पंचायतों एवम गांवो के छूटे हुए किसानों का निबंधन 20 नवम्बर तक कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी धान अधिप्राप्ति के लिए चयन स्थल पर पेयजल, शौचालय व शेड की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ अपने अपने प्रखण्ड के लिए नोडल पदाधिकारी होंगे। सभी धान अधिप्राप्ति केंद्र पर प्रखण्ड स्तर से जनसेवक या पंचायत सेवक को टैग किया जाएगा, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि धान क्रय में किसी प्रकार की अनियमितता नही हुई है।एसडीओ ने सभी बीडीओ को अपने प्रखण्ड में रिक्त प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के रूप में किसी पदाधिकारी को नामित करेंगे। बीडीओ द्वारा शिकायत किये जाने पर एसडीओ ने कहा कि सभी सम्बन्धित किसान अपने अपने प्रखण्ड में ही धान की बिक्री करें, इसके लिए वे उपायुक्त से अनुरोध करेंगे। बैठक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, भवनाथपुर, सगमा व सभी प्रखंडों के प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play