बड़गड़ (गढ़वा) : सरना धर्म कोड का प्रस्ताव विधान सभा द्वारा पारित किए जाने कि खुशी में अखिल भारतीय आदिवासी महासभा द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश मिंज के आवास पर एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर तथा पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जेपी मिंज ने कहा कि विधान सभा का विशेष सत्र बुलाकर सरना धर्म कोड का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कराने के लिए हम अखिल भारतीय आदिवासी महासभा की ओर से हेमंत सरकार को धन्यवाद देते हैं। इस प्रस्ताव को पारित होने से आदिवासियों की चिर लंबित आकांक्षा पूर्ण होती दिखाई दे रही है।
यह सत्य है कि सरना धर्म, अलग धर्म कोड के अभाव में पहचान संकट का सामना कर रही थी।
अलग धर्म कोड के मिल जाने से आदिवासियों के धार्मिक पहचान का संकट दूर हो जाएगा ।अपने धार्मिक पहचान के साथ जीवन व्यतीत करना किसी भी धार्मिक समुदाय का मौलिक अधिकार है। इस मौलिक अधिकार को दिलाने कि दिशा में हेमंत सरकार का प्रयास मिल का पत्थर साबित होगा।
इस इस अवसर पर प्रखण्ड अध्यक्ष अर्जुन मिंज सचिव मिलयानुस केरकेट्टा, दयाकिशोर मिंज, राजेन्द् कच्छप, केल्विन बखला, मोनिका लकडा़, ज्योति लकडा़, क्रेन हापु कुजूर, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।