रंका : लगातार मूसलाधार बारिश होने की वजह से पूरे दिन लोग अपने घरों में ही दुबके रहे हैं। यहां की अधिकांश दुकानें बंद रही वहीं सर्द मौसम में लोग राहत का अनुभव कर रहे हैं। यहां बताते चले कि पिछले 4 दिनों से लगातार वर्षा हो रही थी लेकिन गुरुवार को जो सुबह से वर्षा शुरू हुई वह शाम तक बारिश होती रही। इस दौरान जरा सा भी भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए दिनभर हो रहे बारिश की वजह से लोग अपने अपने घरों में दिन भर दुबके रहे। रंका के बाजारों में इक्के दुक्के ही दुकानें खुले वहीं खेतों में भी लबालब भर पानी भर चुके हैं हालांकि लगातार वर्षा होने की वजह से खेतों में जमा पानी को देखते हुए किसान काफी खुश हैं और वह इस इंतजार में कि जैसे ही पानी खुले तो खेतों में कृषि कार्य शुरू कर दिया जाए।
कृषि कार्य शुरू करने से पहले किसान खाद बीज की दुकान में खाद बीज की खरीद करते हुए देखे गए। किसानों का कहना था इस वर्ष मानसून समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है इससे लगता है इस वर्ष सभी फसल अच्छी होगी। वहीं लगातार बारिश होने की वजह से यहां के मौसम में भी काफी है नमी आई है। वहीं लोग ठंड का अनुभव कर रहे हैं ।