whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221742
Loading...


10 सूत्री मांग को ले युवा कांग्रेस ने दिया धरना

location_on कांडी access_time 11-Nov-20, 05:30 PM visibility 694
Share



10 सूत्री मांग को ले युवा कांग्रेस ने दिया धरना


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : प्रखंड कार्यालय पर बुधवार को प्रखंड के कई मूलभूत समस्या व दस सूत्री मांग पत्र को लेकर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे उर्फ बडू दुबे के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में प्रखंड के विभिन्न भागों से लगभग तीन से चार सौ की संख्या में पुरुष व महिलाओं ने भाग लिया। उसी दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने कहा कि प्रखंड में भ्रष्टाचार अफसरशाही तथा बिचौलिया गिरी हावी है। यहां के लोगों को हर पहलू पर अधिकारियों पदाधिकारियों तथा दलालों द्वारा शोषण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई योजनाओं में भारी धांधली प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा की जा रही है।
प्रखंड के लोगों को लाभ से वंचित रखा जाता है। और उसी लोगों को इसका लाभ दिया जाता है जो मुंह मांगे रकम और अपने आप में सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में प्रखंड में हो रही व्याप्त पैमाने पर रिश्वतखोरी बिजोलिया गिरी को समाप्त किया जाएगा। 70, 80 व 90 वर्ष के कई बुजुर्ग लोगों ने पेंशन के आशा में अपने जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। आज तक वैसे लोगों को पेंशन के लाभ से वंचित रखा गया है। इससे प्रतीत होता है कि इस प्रखंड में अधिकारियों-पदाधिकारियों द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है। जिसको लेकर उपायुक्त गढ़वा के नाम 10 सूत्री मांग पत्र प्रभारी कृषि पदाधिकारी निरज कुमार सिंह को सौंपा गया। मांग पत्र में स्वास्थ्य केंद्र कांडी में तीनों शिफ्ट डॉक्टर की उपस्थिति, ऑक्सीजन एंबुलेंस की व्यवस्था, जन वितरण प्रणाली से गरीब परिवारों को चिन्हित कर जोड़ना, प्रखंड के सभी ग्रामीण इलाकों की सड़कों को अविलंब मरम्मत कराना, प्रधानमंत्री आवास में गरीब लोगों को चिन्हित कर सेक डाटा 2011 से बचे हुए लक्ष्य को आवास प्लस में परिवर्तित करना, पंचायतों में फैली भ्रष्टाचार पर रोक लगाना, पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर गरीब परिवारों को वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन की लाभ दिलवाना, सुन्डीपुर पुल का एप्रोच पथ पूर्ण कराना, प्रखंड के सभी गांव टोला में बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करना, प्रखंड के वैसे गांव जिन्हें आज तक उनकी जमीन को ऑनलाइन से नहीं जोड़ा गया है, वैसे गांव को चिन्हित कर हर लोगों की जमीन को ऑनलाइन कराने को लेकर मांग पत्र सौंपा गया है।
मौके पर मंडल अध्यक्ष झरी प्रसाद, राजेंद्र तिवारी, अजय पासवान, विजय पांडे, सिकंदर ठाकुर, सलीम अंसारी, नूर उल हक, अलीमुद्दीन खलीफा, सत्येंद्र नाथ तिवारी, छोटु दुबे, शौकत अली के अलावे सैकड़ों लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play