बिग ब्रेकिंग :
- गढ़वा शहर में जमीन कारोबारी को गोली मारकर हत्या
- रामा साहू स्टेडियम के पास बाइक से घर लौटने के दौरान मारी गई गोली
- मृतक मथुरा बांध के पास का रहने वाला था
- मृतक का नाम कृष्णा कुमार चंद्रवंशी है
गढ़वा : गढ़वा शहर के रामा साहू स्टेडियम के पास आज रात करीब 9:45 बजे एक जमीन कारोबारी कृष्णा कुमार चंद्रवंशी उम्र 46 वर्ष को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना उस वक्त घटी जब कृष्णा बाइक से मथुरा बांध स्थित अपने घर लौट रहा था। तभी रामा साहू स्कूल के निकट स्थित स्टेडियम के पास घात लगाकर बैठे लोगों ने उस पर फायरिंग की। चार गोली लगने की सूचना है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गढ़वा ले आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के पीछे जमीन के कारोबार के वर्चस्व की लड़ाई का आशंका जताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है इसलिए हत्या का वास्तविक कारण क्या है? इसे पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है।