रमना : गढ़वा रमुना सनराइज क्लब गम्हरिया" का एक बैठक सुंदर बांध छठ घाट पर क्लब के अध्यक्ष अजय प्रसाद यादव के अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में छठ महापर्व 2020 को और भव्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं संरक्षक गण का मंतव्य आया जिस पर सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।
मौके पर सनराइज क्लब के सचिव नीरज कुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष विनय प्रसाद यादव, संरक्षक गण संतोष प्रसाद यादव, मुनि पासवान, रघुनी यादव, दशरथ मेहता, फतुलीराम एवं सक्रिय सदस्यों में निरंजन पासवान, दिलीप कुमार पासवान, संजय यादव, विकेश यादव, शिव वंश यादव सहित काफी सदस्य उपस्थित थे।