धुरकी : प्रभारी सीडीपीओ रीना साहू ने धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम मे सीडीपीओ ने बालक मध्य विद्यालय के अतिरिक्त भवन मे संचालित आंगनबाड़ी केंद्र दक्षिणी में गंदगी पसरा हुआ देखकर सेविका को साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उपस्थित सेविका रिजवाना खातुन से सीडीपीओ ने सहायिका इजहा खातुन के अनुपस्थित रहने का कारण पूछा और नाराजगी व्यक्त किया। निरीक्षण के क्रम मे सीडीपीओ ने बालक मध्य विद्यालय मे स्थापित भवन को रंग - रोगन कराने के लिए मुखिया को पत्र लिखकर सूचित करने का भी निर्देश सेविका को दिया। सीडीपीओ ने इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीण महिला पुरूषों से नियमित पोषाहार मिलने की भी जानकारी लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि पोषाहार नियमित मिलता है। सीडीपीओ ने इस दौरान केंद्र मे नामांकित गर्भवती, धात्री व जीरो से लेकर छः वर्ष के बच्चों की संख्या के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त किया तथा केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की एएनएम के द्वारा नियमित रूप से प्रत्येक माह टीकाकरण कराने का भी निर्देश दिया।