whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26470762
Loading...


कुनराही टोला निवासी सुकुल चौधरी के घर में लगी भीषण आग, पचास हजार रुपये नगद सहित, एक लाख रुपये के जेवर जलकर खाक

location_on रमना access_time 22-May-20, 11:32 PM visibility 687
Share



कुनराही टोला निवासी सुकुल चौधरी के घर में लगी भीषण आग, पचास हजार रुपये नगद सहित, एक लाख रुपये के जेवर जलकर खाक


नीरज पाठक check_circle



रमना: प्रखंड के हरादाग कला के कुनराही टोला निवासी सुकुल चौधरी के घर भीषण आग लगने से घर में रखे पचास हजार रुपये नगद सहित घर में रखे एक लाख रुपये के जेवर जलकर राख हो गई। खबर के अनुसार शुक्रवार लगभग एक बजे अचानक सुकुल चौधरी के घर में भीषण आग लग गई। आग इतना भयानक था कि देखते ही देखते दो कट्ठे में फैले घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर सैकड़ो की संख्या में पहुँचे लोग आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की लेकिन तब तक पूरा घर जलकर राख हो गया। रोते बिलखते पीड़ित सुकुल चौधरी ने बताया कि घर में रखे पचास हजार रुपये के साथ में तीन बहुओं के लगभग एक लाख के जेवर जिसमें पायल, लॉकेट, सीकरी, हँसुली जलकर राख हो गया। इसके अलावे बताया कि 16 परिवार वाले घर में रखे अनाज, बिछौना, कपड़ा, कुर्सी, टेबल, खटिया, मचिया सहित सभी समान जल गया।
उन्होंने प्रशासन से मदद करने की गुहार लगाई है।इधर घटना के बाद पीड़ित के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। ▪️स्थानीय ग्रामीणों ने की मदद- गर्मी के दिन होने के कारण आग की लपटें बहुत तेजी से फैल रही थी, स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा कर बाकी के सटे घरों को बचा लिया गया। हालांकि इस दरम्यान बगल के बिफन चौधरी का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ▪️मौके पर पहुँचे अधिकारी,दिलाया मदद करने का भरोसा- इस घटना की सूचना पाकर स्थानीय निवासी सह प्रखंड उप प्रमुख रविन्द्र कुमार चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी यशवंत नायक, थाना प्रभारी लालबिहारी प्रसाद, मुखिया ललन चौधरी, ने घटना स्थल पर पहुँचकर घटना स्थल का जायजा लेते हुवे पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
साथ ही बीडीओ ने तत्काल दस हजार रुपये नगद, 50 किलो चावल, 5 किलो दाल, आलू, सहित खाद्य पदार्थ के अलावे रहने के लिए गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र भवन में रहने की बात कही। इस मौके पर बीडीओ ने बताया की तत्काल में पीड़ित परिवार को नगद के साथ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है,आगे आवेदन के आधार पर सरकार द्वारा नियमानुसार मदद की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play