whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27215383
Loading...


जनसंवाद रैली को सफल बनाने के लिए गढ़वा भाजपा ने किया प्रभारियों की नियुक्ति

location_on भवनाथपुर access_time 18-Jun-20, 07:36 PM visibility 659
Share



						जनसंवाद रैली को सफल बनाने के लिए गढ़वा भाजपा ने किया प्रभारियों की नियुक्ति
कार्यक्रम के तैयारी की बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भारतीय जनता पार्टी गढ़वा के द्वारा दिनांक 21जून शाम 4:00 बजे आयोजित प्रदेश स्तरीय जनसंवाद रैली को सफल बनाने के लिए भवनाथपुर - टाउनशिप भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही के टाउनशिप आवास पर गुरुवार को पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। भाजपा के गढ़वा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी ने जानकारी देते हुए बताया की भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद प्रधान के वर्चुवल रैली को सफल बनाने के लिए गढ़वा जिले के सभी मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। कोरोना महामारी को देखते हुए प्रत्येक मंडल में चार-चार स्थानों पर 25 या 50 कार्यकर्ताओं को एक जगह पूर्णतः मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन कर कार्यक्रम से जोड़ना है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कुछ प्रमुख नेता एवं जिला पदाधिकारी को कार्यक्रम का मंडल प्रभारी बनाया गया है। साथ ही सभी प्रभारियों से आग्रह किया गया है कि उक्त तिथि को अपने अपने मंडल में समय से 1 घंटा पूर्व मंडल के सभी कार्यक्रम स्थलों का अवलोकन करते हुए कहीं एक कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे। चयनित प्रभारियों की मंडलवार सूची भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी - रमकंडा मंडल, विधायक सह पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी - मझिआंव नगर मंडल, विधायक सह पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही - भवनाथपुर मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय - मेराल दक्षिणी मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान , बबलू पटवा - गोवावल मंडल , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी - रंका उत्तरी मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा एवं ठाकुर प्रसाद महतो - बड़गड़-भंडरिया मंडल , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय कुमार चौबे एवं सूरज गुप्ता - गढ़वा ग्रामीण मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगत सिंह साहू एवं जिला उपाध्यक्ष संजय भगत - चिनिया मंडल, राष्ट्रीय कार्यसमिति किसान मोर्चा शारदा महेश प्रताप देव - श्री बंशीधर नगर शहर, पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी एवं जिला उपाध्यक्ष मथुरा पासवान - श्रीबंशीधरनगर ग्रामीण मंडल, मोहन सिंह चेरो एवं जिला मंत्री चंद्रदेव राम - रंका दक्षिणी मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज पाण्डेय एवं लक्ष्मण राम - धुरकी मंडल, भाजपा वरिष्ठ नेता बसंत यादव एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम कृपाल द्विवेदी - खरौंधी मंडल, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार उपाध्याय एवं विवेकानंद तिवारी - डंडा मंडल, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, रामकृपाल सिंह - बिशुनपुरा मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौबे - मेराल उत्तरी मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ 0 ईश्वर सागर चंद्रवंशी - कांडी मंडल, जिला महामंत्री प्रेमानंद त्रिपाठी- मझिआंव ग्रामीण, जिला उपाध्यक्ष बीणा पाठक एवं महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मीना गुप्ता - गढ़वा नगर मंडल, जिला मंत्री अनिता देवी एवं पंकज सिंह - रमना मंडल, विजय केसरी एवं पंकज विश्वकर्मा - डंडई मंडल, जिला मंत्री मनोज सिंह एवं बबलू सिंह- हरिहरपुर मंडल, भगत दयानंद यादव एवं कन्हाई प्रसाद - केतार मंडल , जिला मंत्री राजेश जायसवाल - सगमा मंडल, 20 सूत्री अध्यक्ष राम लला दुबे - बरडीहा मंडल के कार्यक्रम प्रभारी बनाये गए हैं।
गढ़वा जिला अध्यक्ष ने इस वर्चुवल रैली में दस हजार लोंगो को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जोड़ कर लोंगो तक केंद्रीय मंत्री के संवाद को सुनाने का लक्ष्य बताया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play