गढ़वा : जिले के भंडरिया थाना के सींजो पश्चिम टोला में एक से ग्रामीण का शव बरामद किया गया है। मृतक के पुत्र ने जमीन विवाद में हत्या करने के बाद पुलिस के समक्ष कही है।
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र शिव कुमार सिंह ने बताया कि उसके पिता 55 वर्षीय राजेंद्र सिंह खाना खाने के बाद रात में घर में सोये थे, मगर सुबह में उसे गांव वालों ने बताया कि राजेंद्र सिंह का शव घर से ही कुछ दूरी पर गड्ढे में पड़ा हुआ है। जा कर देखा तो पिता का शव पड़ा हुआ था। शिव कुमार सिंह ने कहा कि घर के पास के ही मोहन सिंह से जमीन ज्यादात का लड़ाई चल रहा था उन्ही लोगों ने मार कर फेंक दिया है।
पुलिस शव को कब्जे में ले कर जाँच पड़ताल में जुट गई है। गढ़वा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया है।