खरौंधी(गढ़वा) : कायस्थ समाज का प्रखंड स्तरीय बैठक सिसरी में बुधवार को किया गया। उपस्थित लोगों से कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के प्रदेश सचिव संकेत कुमार श्रीवास्तव ने कहा हमारे समाज में एकजुटता नहीं रहने से समाज का विकास नहीं हो पा रहा है। जब हम एक होकर रहेंगे तभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। हमारे समाज का विखंडन का ही नतीजा है कि हमारे समाज का सभी राजनीतिक पार्टियां शोषण करते आ रही हैं। समाज की हक व अधिकार की लड़ाई हमेशा कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय लड़ती आ रही है। इसलिए सभी समाज के लोग कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय से जुड़कर समाज के विकास में सहयोग करें। वहीं जिला अध्यक्ष सुमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा समाज में एकजुटता नहीं रहने की वजह से हर वर्ग के लोग शोषण करते हैं।
आज के परिवेश को देखते हुये समाज में एकजुटता बहुत जरूरी है तभी जाकर समाज का
विकास हो सकता है। साथ ही सर्वसम्मति से कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय संघ का विस्तार किया गया। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा, सचिव शंभू प्रसाद श्रीवास्तव, उप सचिव राजेश कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अभिजीत कुमार श्रीवास्तव, उप कोषाध्यक्ष श्रीकांत कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री सतीश कुमार सिन्हा, उप महामंत्री मनोज कुमार सिन्हा, संरक्षक विभूति नारायण सिन्हा, अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव तथा संजय कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया। साथ ही सर्वसम्मति से आगामी होने वाले भगवान चित्रगुप्त पूजा को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान हृषिकेश कुमार श्रीवास्तव, कामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, सिकेश कुमार सिन्हा, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, नवीन कुमार श्रीवास्तव, शशांक कुमार सिन्हा, मानस कुमार श्रीवास्तव सहित सभी कायस्थ परिवार उपस्थित थे।