whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221662
Loading...


डीएमओ व सीओ ने बालू घाटों का किया निरीक्षण

location_on मेराल access_time 03-Nov-20, 05:59 PM visibility 664
Share



डीएमओ व सीओ ने बालू घाटों का किया निरीक्षण


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : खनन विभाग के डीएमओ योगेंद्र बढ़ाई, अंचलाधिकारी यशवंत नायक, थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार एवं सीआई उदल राम द्वारा मंगलवार को मेराल थाना क्षेत्र के यूरिया नदी के बालू घाटों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में अधिकारियों ने मेराल पूर्वी पंचायत के बाद करकोमा, लखेया, हासनदाग एवं गेरुआ स्थित बालू घाट पहुंच कर स्थिति की जायजा ली। निरीक्षण के बाद डीएमओ योगेंद्र बढ़ई ने बताया कि करकोमा घाट के अलावे अन्य घाटों पर बालू की कमी है। नदी में जल प्रवाह के कारण सुखी बालू की काफी कमी है। विभाग द्वारा करकोमा बालू घाट से टेंडर के माध्यम से बालू का उठाव कराया जाएगा। अन्य घाटों पर पूर्व की भांति पंचायत की पर्ची पर 100 रुपये शुल्क देकर बालू उठाया जा सकेगा।
साथ ही बताया कि फिलहाल जिस घाट पर पानी है, वहां से बालू नहीं उठाया जाएगा। अंचला अधिकारी ने बताया कि करकोमा बालू घाट का सीमांकन कर दिया गया है। बालू घाट का एरिया 6 एकड़ 17 डिसमिल का होगा। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बाल उठाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मेराल दक्षिणी जिला परिषद सदस्य राम नरेश चौधरी, मुखिया दुखन चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि विजय प्रसाद ने डीएमओ सहित अधिकारियों से बालू के कारोबारियों द्वारा अवैध रूप से बालू उठाने की भी शिकायत की गई जिसे अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। इस मौके पर जगदीश विश्वकर्मा, विवेकानंद चौबे, मथुरा चौधरी, अजीत कुमार चौबे, प्रमोद पासवान, सरवन चंद्रवंशी, सुनील चौबे, कौशर अंसारी, अशोक विश्वकर्मा, राजेंद्र चौधरी, गुलबास अंसारी आदि मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play