गढ़वा : गढ़वा शहर के चिरौंजिया मोड़ के पास विगत रात्रि करीब 07:00 बजे एक दर्दनाक घटना तब घटी जब नो इंट्री से निकल कर एक ट्रक जा रहा था, तभी वह ग्यारह हजार करंट के चपेट में आ गया जिससे चालक सह मालिक की दर्दनाक मौत हो गई।
दरअसल ट्रक यूपी के मैनपुरी से झारखंड के रामगढ़ लोहे का सामान ले कर जा रही थी। शहर में दुर्गा पूजा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर नो इंट्री लगी थी, इसलिए ट्रक चिरौंजिया मोड़ पर खड़ी थी लेकिन जब ट्रक निकाल कर बैक में जा रही थी, तभी ग्यारह हजार के चपेट में आ गई, जिससे चालक की मौत तत्काल हो गई। गनीमत रही की खलासी गाड़ी से उतर कर गाड़ी बैक करा रहा था जिससे वह बच गया। घटना के बाद खलासी के द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
खलासी ने बताया कि गाड़ी पीछे कर रहा था बिजली का तार नीचे झुका हुआ था और वह ट्रक के बॉडी में टच कर गया, जिसके बाद यह घटना घटी।

वहीं सदर थाना पुलिस को जानकरी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेज दी है एवं मामले की छानबीन में जुट गई है।