रंका : रंका शहर के दुर्गा मंडप में मां काली युवा संघ के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया गया। यहां पूजा 1947 से लगातार क्षेत्रवासियों के मदद से मनाया जा रहा है। आज हवन के पश्चात जब माता की विदाई का अवसर आया तो समिति के भक्तगण के आंखों में आंसू आ गए और क्षेत्र के सभी लोग माता की भक्ति में डूबे रहे।
मां काली युवा संघ रंका अध्यक्ष रंजीत कुमार,
उपाध्यक्ष राजन कुमार गुप्ता, ओम कुमार गुप्ता,
कोषाध्यक्ष डेविड कुमार गुप्ता, विकास कुमार मद्धेशिया, सचिव आकाश कुमार सिन्हा ने पूरे कार्यक्रम के दौरान काफी सक्रिय भूमिका निभाई।