खरौंधी : खरौंधी बीडीओ महेन्द्र छोटन उराँव, प्रखंड प्रमुख धर्मराज पासवान, सीआई बासुदेव राय एवं थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने रात्रि में दुर्गा पूजा पंडालों का जायजा लिया। इस दौरान बीडीओ ने पूजा कमेटी के अध्यक्ष एवं सचिव को कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए एवं सरकार के गाइडलाइन को पालन करते हुए पूजा करने का निर्देश दिया।
बीडीओ ने बताया कि खरौंधी प्रखंड के सभी पंचायत में सरकार के निर्देशानुसार पूजा किया जा रहा है। पूजा समिति के द्वारा सरकार के सभी गाइडलाइन पालन किया जा रहा है। साथ ही साथ पूजा कमेटी के सभी सदस्यों को मूर्ति विसर्जन को लेकर किसी तरह का कोई जुलूस नहीं निकालने का निर्देश दिया।
वहीं खरौंधी पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा खरौंधी प्रखंड के भिन्न - भिन्न पंचायतों में औचक निरीक्षण किया गया।
वहीं खरौंधी पंचायत के मुखिया उपेंद्र कुमार भारती ने पूजा पंडाल में पहुंचकर पूजा अर्चना किया एवं अपने प्रखंड को सुख शांति के लिए हवन किया।