whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27492107
Loading...


युवा कांग्रेस का प्रयास लाया रंग घटहुआ गांव में पहुंचा बिजली

location_on कांडी access_time 24-Oct-20, 10:40 PM visibility 650
Share



युवा कांग्रेस का प्रयास लाया रंग घटहुआ गांव में पहुंचा बिजली


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआ कला में गढ़वा जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे उर्फ बडू दुबे ने शनिवार को घटहुआ कला गांव में दशहरा तक 63 केबीए का ट्रांसफार्मर लगाकर अपने वादा को पूरा किया। बता दें कि ग्राम पंचायत घटहुआ कला में आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंची थी। लोगों ने कई बार विभाग से गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की थी। परंतु कोई सफलता नहीं मिल रही थी। बाद में वहां के ग्रामीणों ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे उर्फ बड़ू दुबे के समक्ष गांव में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग रखी। जिसके बाद श्री दुबे ने बिजली विभाग के आलाधिकारियों से बात कर गांव में 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराया।
गांव में बिजली आने से ग्रामीणों में खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद से इस गांव में रह रहे हैं, लेकिन आज तक हमलोगों ने घरों में बल्ब नहीं लगवाया था। आज पहली बार गांव में जलता बल्ब देखकर खुशी हो रही है। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि आज तक किसी भी नेता ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था। लेकिन श्री दुबे ने यहाँ पर आकर पर आकर लोगों को बिजली सुविधा उपलब्ध कराने का वादा किया था। जो शनिवार को युवा कांग्रेसी नेता बडू दुबे ने दशहरा तक बिजली ट्रांसफॉर्मर लगवाकर कर वादा को पूरा किया। जिससे सभी लोगों ने श्री दुबे के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान मनीष गुप्ता, चंदन गुप्ता, सत्यनारायण पासवान, परसु राम, शंभु पांडेय, राजेन्द्र तिवारी, कृष्णा साह, जयकुमार गुप्ता समेत दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play