गढ़वा। श्री बंशीधर नगर। बिशुनपुरा। धुरकी। खरौंधी :गढ़वा: जिला मुख्यालय गढ़वा के साथ साथ विभिन्न इलाकों में दुर्गा पूजा को ले श्रद्धालुओं का उत्साह आज परवान पर दिखा कोरोना के बावजूद दीपदान संधि पूजन जैसे कार्यक्रमों में श्रद्धालु खुद को रोक नहीं पाए और पूजा पंडालों में भक्ति भाव से मां की पूजा अर्चना की।
गढ़वा : शनिवार को महाष्टमी व महानवमी का पूजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय चिनिया रोड, नाहर चैक, जय मां शेरावली संघ, भगलपुर में शनिवार को पूर्वाहन साढ़े ग्यारह के पूर्व दीपदान/संधि पूजन किया गया। दीपदान के मौके पर इन पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और उन्होने भक्तिभाव से मां दुर्गा की आरती की तथा पूजा अर्चना किया।
प्रखंड के मध्या पंचायत स्थित झुरा ग्राम में ग्राम विकास समिति के द्वारा दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है। आज अष्टमी के दिन पूजा पंडाल में महादीपदान किया गया जिसकी शुरुआत पूजा पंडाल के पंडित जी के निर्देशन में भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडे, भाजपा नेता सह करुआकला पंचायत के मुखिया प्रत्याशी धनंजय तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने विधिवत मां की पूजा भी की। उन्होंने कहा कि झुरा गांव से उनका विशेष लगाव है। यहां 14 वर्षों से पूजा हो रहा है।
इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, संजय पासवान, राजेन्द्र दुबे, प्रदीप तिवारी, रूपेश चंद्रवंशी, सूरज राम, दीना कुमार, राजन तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
श्री बंशीधर नगर : शारदीय नवरात्र के अवसर पर महाअष्टमी के दिन अनुमंडल मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में शक्ति की आराध्य देवी माँ दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।शनिवार को अष्टमी व नवमी तिथि को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माँ गौरी व सिद्धिदात्री माँ दुर्गा की पूजा अर्चना किया गया साथ ही श्रद्धालुओं ने 108 दीप जलाकर दीपदान किया।अनुमंडल मुख्यालय में नवयुवक क्लब चेचरिया, जय भारत क्लब चेचरिया पुराना पंचायत भवन, जय भामा साह क्लब सब्जी बाजार, प्रगति किशोर क्लब ब्लॉक मोड़ जंगीपुर, अधौरा, मर्चवार, सलसला दी, सिंहपुर सहित अन्य गांवो में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना किया जा रहा है।
प्रगति किशोर क्लब के सदस्यों ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ कि श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर, हाथों को सेनेटाइज करने के पश्चात बारी बारी से पूजा अर्चना करना पड़ रहा है। सदस्यों ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण श्रद्धालुओं को प्रसाद, फूलमाला, चुनरी आदि सीधे चढ़ाने की अनुमति नही है। सभी क्लबो द्वारा पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।हालांकि पहले की तरह बड़े व भव्य पूजा पंडालों का निर्माण नही कराया गया है। पूजा पंडालों सहित हर जगह कोरोना महामारी का असर दिखाई पड़ रहा है। इसके बावजूद कोरोना पर आस्था भारी पड़ रहा है। दुर्गा पूजा को लेकर जगह जगह दण्डाधिकारियों व पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है।
बिशुनपुरा : शारदीय नवरात्रि पर माँ दुर्गा का पूजा प्रखंड के विभिन पूजा समितियों व क्लबों के द्वारा एक साथ अष्टमी व नवमी का पूजा अर्चना किया गया।
जिसमें प्रखंड के पतिहारी, पिपरी, सारो, अमहर, सरांग, महुली, बिशुनपुरा सहित विभिन जगहों पर अलग -अलग दुर्गा पूजा समिति के द्वारा पूजा अर्चना शांति पूर्वक किया गया।

महुली कला में पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षु पुलिस निरीक्षक विक्रम सिंह को सम्मानित किया गया।
मौके पर उप प्रमुख राम सहाय राम, अभिषेक पांडेय, विनोद दीक्षित, विभूति पांडेय, यशवंत पांडेय, जयराम पांडेय, अनिरुद्ध चंद्रवंशी, दिनेश पांडेय, बलराम पांडेय, विकास दीक्षित सहित कई लोग मौजूद थे।
धुरकी : प्रखंड मुख्यालय स्थित सदर पंचायत की मुखिया प्रभा देवी ने सरसोईया दामर मे पुजा पंडाल का उद्धाटन विधिवत पुजा अर्चना कर किया।
इस दौरान मुखिया व समाज सेवी रामजीवन यादव ने पुजा पंडाल समिति को सहयोग राशी भी प्रदान किया। उन्होने इस दौरान टोलेवासियो को संबोधित करते हुए कहा की उन्होने पंचायत फंड के पैसे से दुर्गा पुजा मनाने के लिए एक सार्वजनिक चबुतरा निर्माण का स्वीकृति दे दिया है।
इस दौरान कन्हाई राम, रमेश भुइयां, अशोक भुइयां, उमेश शर्मा, कामेश्वर शर्मा, विनोद कोरवा, मोती भुइयां, लक्षमण भुइयां, अवधेश भुइयां के अलावे काफी संख्या मे ग्रामीण मौजूद थे।
खरौंधी : आज ग्राम चोरिया में मां भगवती का महा स्नान कराने के लिए नवयुवक दुर्गा पूजा कमेटी एवं ग्रामीणों द्वारा गाजे बाजे के साथ पंडा नदी जाकर महा स्नान कराते हुए मां भगवती को पूजा पंडाल लाया गया।
तत्पश्चात भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया। पूजा कमेटी के अध्यक्ष गोरखनाथ चौधरी ने कहा कि आज हम सभी कोरोना माहामारी को भगाने के लिए मिलजुल कर पूजा कर रहे हैं। पूजा पाठ करने से मन में शांति मिलती है, और अमन चैन खुशहाली प्राप्त होता है। हम सभी के लिए दुर्गा पूजा महान पूजा है। सादगी भाईचारा का प्रतीक है हम सभी दशहरा में एक दूसरे से मिलकर सभी शिकवे गिले भूल जाते हैं।
मौके पर पंडित सुनील पाठक, गोरखनाथ चौधरी, उप प्रमुख खरौंधी विमलेश कुमार पटेल, संगठन मंत्री बीरेंद्र भगत, धनंजय पटेल, खतवारू सिंह, यमुना चौधरी, कृष्ण चौधरी, किशन चौधरी, उपेंद्र प्रसाद यादव, श्याम बिहारी चौधरी, अंतू पटेल, विनय ठाकुर, मनोज प्रभाकर आदि उपस्थित थे।