पलामू : लेस्लीगंज प्रखंड के कोइरी पतरा गांव में पायनियर धान बीज कम्पनी के द्वारा फसल प्रदर्शनी का आयोजन किए गया। जिसमे पायोनियर हाइब्रिड धान 27P37 के विशेषता किसानो को बताए गए।
मौके पर मौजूद क्षेत्रीय मैनेजर अमरेश कुमार ने किसानो को संबोधित करते हुए बताए कि पायनियर 27P37 अत्यधिक पैदावार वाला हाइब्रिड धान का किस्म है जिस की बाली अन्य धान के मुक़ाबले लम्बी और गुच्छेदार एवं वजन दार होती है, जिससे किसानो को अत्यधिक उपज प्राप्त होती है, जिससे किसानो को अत्यधिक लाभ प्राप्त होता है। साथ ही किसानो को धान के फसल में लगने वाले बीमारियों और किट सम्बंधित जानकारी दी गई। मौके पर मौजूद लेस्लीगंज के क्षेत्रीय निर्देशक नवीन कुमार दुबे किसानों को धान के सम्बंध मे जानकारी दिए।
इस मौके पर किसान नरेश कुमार मेहता, कौशल कुमार, राकेश कुमार, हरि मेहता, बाल गोविंद यादव सहित अन्य किसान उपस्थित थे।