कांडी : कांडी हरिहरपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरसोता सुखदेव प्रसाद गुप्ता के 28 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार गुप्ता की रांची में इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम मौत हो गई। बुधवार को पेट में दर्द होने की शियाकत पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए मझिआंव सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी मौत के साथ ही डुमरसोता गांव के छह माह के अंदर 16 युवकों की अकाल मृत्यु हो गई। एक हफ्ते पहले ही सेटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई थी। उससे पहले सोन नदी में डूबने से 7 युवकों की मौत हो चुकी थी।