गढ़वा (रमकंडा) : रमकंडा के जासोबार में क्रांतिकारी वीर स्व. फेतल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच कितासोती कला और चंदो के बीच खेला गया, जिसमें ग्राम कितासोती कला के टीम 2 गोल से विजयी रहा।
बताते चलें कि इस फुटबॉल मैच टूर्नामेंट में कुल 62 टीमें भाग ली थीं। प्रथम विजेता कितासोती कला को 2 खस्सी और एक कप प्रदान किया गया। द्वितीय विजेता चंदो को एक खस्सी,जर्सी और कप प्रदान किया गया। तृतीय विजेता केदाल के टीम को एक खस्सी, एक फूटबाल और कप प्रदान किया गया। चतुर्थ विजेता चांदनी चौक नवाडीह को एक खस्सी और कप प्रदान किया गया।

मैन ऑफ दी सीरीज कितासोती कला के टीम के नंद कुमार सिंह को प्रदान। मैन ऑफ मैच चंदो के खिलाड़ी बीरेंद्र सिंह को दिया गया।
मुख्य अतिथि जिला पार्षद उमा देवी ने कहा कि खिलाडियों को हर सुविधा दिया जाएगा। इस मौके बहाहारा पंचायत के मुखिया और जासोबार के ग्रामीण उपस्थिति थे।