केतार : केतार थाना के बलिगढ़ पंचायत के चेचरिया गांव में आज सुबह करीब 8:45 बजे टैंपू तथा बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे टेंपो पलट गई। इस दुर्घटना में 3 लोगों को घायल होने की सूचना है।
सूत्रों के अनुसार घटना के समय टेंपू भवनाथपुर से खरौंधी जा रही थी। इसी क्रम में चेचरिया गांव में खरौंधी से आ रहे बाईक ने टक्कर मारी। बाइक सवार युवक का हालत काफी नाज़ुक है। टेम्पू सावर 2 लोगों को भी घायल होने की सूचना है।
घायलों को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर स्थानीय लोगों के द्वारा एंबुलेंस से भेजा गया है। बाइक चालक सिसरी निवासी अमरेश विश्वकर्मा तथा डहेरिया निवासी उपेंद्र यादव का नाम शामिल है, जबकि एक अन्य यात्री को मामूली चोट लगी है।