विश्रामपुर : पलामू जिले के विश्रामपुर थाना से लगभग एक किमी. दूर सोरडीहा के धान खेत बधार में बहेर बाबा स्थान से सिंचाई कूप में अज्ञात युवती उम्र 18 वर्ष का तैरता हुआ शव पुलिस ने आज बरामद किया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव की हालत देखकर आकलन किया जा रहा है कि उसकी हत्या बाहर कहीं करने के बाद यहां लाकर कुएं में दो-तीन दिन पूर्व डाल दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नवरात्र के इस माहौल में नप मुख्यालय सहित आसपास केे इलाके में सनसनी फैल गयी। शुक्रवार दोपहर में धान फसल देखने गए सोरडीहा के बटाईदार नन्दलाल मेहता को शव से निकल रहे दुर्गंध के आलोक में कुएं में तैरते युवती के शव की नजर पड़ी।

उसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई गुल्टन मिस्त्री व दीपक रजक ने बड़ी मशक्कत बाद फूले बजबजाते शव को रस्सी के सहारे शाम पांच बजे बाहर निकलवाया।
उन्होंने शव की हालत देखकर दो से तीन दिन पहले का कुएं के पानी मे डाले जाने की बात कही।प्रथमद्रष्टया में हत्या कर सुनसान न कुएं में डालने की बात कही। हालांकि शव के बदन पर टीशर्ट व कुर्ती के तड़क-भड़क कपड़े देखकर इसे बाहर की होने की चर्चा जोरों पर है। चर्चा है कि बाहर से लायी गयी म्यूज़िकल डांसर की बात सामने आ रही है।

वहीं दोनो पुलिस अधिकारी ने शव के शनिवार को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मिले चिकित्सक रिपोर्ट से ठोस तौर पर इस विषय पर मंतव्य देने को बात कही है। हालांकि नप मुख्यालय की एक युवती की गुमशुदगी की कराये गए हाल ही में रिपोर्ट के आलोक में भी पुलिस तफशिस कर रही है।