श्री बंशीधर नगर : राज्य सरकार को किसानों की चिंता नही है। पूर्व की भाजपा सरकार ने किसानों के लिए कृषि आशीर्वाद योजना चलाया था,जिसके तहत किसानों को प्रत्येक वर्ष 6000 रुपये देने का प्रावधान है। झामुमो की अगुवाई वाली महा ठगबंधन की सरकार आते ही ऐसे जनहित की योजना को बंद कर दिया, इससे किसानों का भला कैसे होगा।
उक्त बातें भाजपा के जिला महामंत्री विकास स्वदेशी ने कही। उन्होंने कहा कि देश की 80 प्रतिशत आबादी गांवो में बसती है, जो कृषि परनिर्भर है। कृषि से ही अपना भरण पोषण करते है, घर परिवार चलाते हैं। यह सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है, जिसे भाजपा बर्दास्त नही करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे ही चलता रहा तो यह सरकार चंद दिनों की मेहमान है।
उन्होंने कहा कि देश मे पहली बार ऐसी व्यवस्था किया गया कि किसान अपने उत्पाद को देश के किसी भी कोने में उचित मूल्य पर बिक्री कर सकेंगे। कृषि कानून पारित होने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का एक लक्ष्य किसानों की आय दुगुना करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि झारखंड में जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पारदर्शी तरीके से किसानों का रजिस्ट्रेशन नही हो पा रहा है। बिचौलियों के द्वारा विभाग की मिलीभगत से गरीब व मध्यम किसान सही समय से धान नही बेच पाएंगे। धान को स्टोर करने की व्यवस्था अभी तक नही किया गया है। उन्होंने कहा कि हर जगह बिचौलियागिरी व अफसरशाही हावी है।
अपराध बढ़ रहा है। सड़क की स्थिति खराब है। कोई सुरक्षित नही है।
मौके पर मण्डल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, पूर्व जिलामंत्री राजेश जायसवाल, अभय कुमार सोनी उपस्थित थे।