भवनाथपुर (गढ़वा) : भाया टाउनशिप मुख्य पथ के रेलवे साइडिंग स्थित दुलहर के समीप गुरुवार की रात्रि साढ़े सात बजे के करीब दो बाइक की हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में केतार थाना क्षेत्र के बांसडीह निवासी कांस्टेबल मनोज राम 40 वर्ष तथा भवनाथपुर के बुका निवासी सुग्रीव चन्द्रवंशी के 25 वर्षीय पुत्र नीलमणि उर्फ छोटु कुमार और अनिल गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र प्रतीक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर तैनात सीएचओ कमल सैनी ने प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज आधा किमी तक हुई।
घटना के बाद पंचायत के मुखिया राजेश कुमार गुप्ता, संतोष चन्द्रवंशी, समाजसेवी सुबोधकांत पाठक, भुषण वर्मा, अंकित कुमार द्वारा सहयोग करके बोलेरो से लेकर अस्पताल पहुंचा।
घटना की खबर के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ अस्पताल में जमा हो गई। वहीं थाना के पीएसआई संजय बेदिया सदलबल के साथ पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुटे हुए हैं।