गढ़वा : नगर परिषद क्षेत्र के चार सौ भूमिहिन लोगों को जल्द ही आशियाना में रहने का सपना साकार होगा। इसके लिए नगर परिषद के द्वारा तैयारी शुरु कर दी गई है। उक्त आशियाना का लाभ प्रधानमंत्री आवास योजना घटक तीन के भागीदारी में किफायती आवास योजना के
तहत दिया जाएगा। उक्त योजना को लेकर नगर परिषद के तत्वावधान में सदर अस्पताल के सामने बालिका मध्य विद्यालय के मैदान में एक दिवसीय आवास मेला का आयोजन किया गया। इस मेला में मुख्य अतिथि सह उद्घाटनकर्ता के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी उपस्थित थी।

मौके पर पिंकी केसरी ने कहा कि इस मेला का मुख्य उद्देश्य शहर के सोनपुरवा में बन रहे 400 फ्लैट का प्रचार प्रसार करना है। वहीं लोगों को इस योजना के बारे में जानकारी प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि मेला में ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था किया गया है। एक फ्लैट की कीमत 3 लाख 96000 है। अभी तक कुल 65 लोगों ने 5000 रुपए सुरक्षा राशि जमा करके अपना फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मेला में कुल 29 लोगों ने फॉर्म जमा किया है। जल्द ही चयनित लाभुकों के बीच लॉटरी के माध्यम से फ्लैट का आवंटन किया जाएगा। आवंटन के पश्चात बीस हजार रुपए जमा करके लाभुकों को फ्लैट का एग्रीमेंट एक महीने के भीतर कराना होगा। इसके बाद शेष राशि तीन लाख 71000 रुपए चार आसान किस्तों में जमा करके अपना पक्का का घर का सपना साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवास का निर्माण 25 करोड़ 81 लाख 54 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि 18 महीना निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ वैसे लोगों को दिया जाएगा। जिनके पास घर बनाने के लिए भूमि नहीं है और उनकी वार्षिक आय तीन लाख से कम है। साथ ही वे नगर परिषद क्षेत्र में 17 जून 2015 से पूर्व से रह रहे हों। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र ऐसे 400 लोगों को आवास दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच एकड़ जमीन पर आवास बनेगा।
सभी लाभुकों को सुरक्षा जमा राशि के रुप में पांच हजार रुपए चालान करना
है जमा :
नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी के अनुसार चयनित चार सौ लाभुकों को सुरक्षा जमा राशि के तहत पांच हजार रुपए का चालान बैंक में जमा करना है। लाभुक सात बैंकों में चालान जमा कर सकते हैं। जिन बैंकों में लाभुक चालान जमा कर सकते हैं। उसमें केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक, आईसीआईसी बैंक, एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आदि के नाम शामिल है।
इसके बाद आवंटन पत्र जारी होने के 30 दिन के अंदर 20 हजार रुपए, इसके अलावे आवासीय ब्लॉक के निर्माण का 25, 50, 75 व 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर 25 - 25 हजार रुपए जमा करना है।
आवास में कौन- कौन रहेगी व्यवस्था :
भूमिहिन लोगों के लिए बनाए जाने वाले आवास में एक बेडरूम, बाथरूम, शौचालय, किचेन व एक डायनिग हॉल होगा। आवास तक जाने के लिए सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जबकि वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी।पार्किंग के अलावे बच्चों के खेलने के लिए पार्क का भी निर्माण किया जाएगा। ताकि वहां के बच्चे पार्क में खेल सके। जानकारी के अनुसार 20 ब्लॉक में आवास का निर्माण किया जाएगा। एक ब्लॉक में 20 आवास का निर्माण किया जाएगा।