कांडी : प्रखंड के जामा दो उच्च विद्यालय कांडी के सभागार में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसर कांडी के प्रखंड इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश के निजी विश्वविद्यालय के कार्य प्रमुख बालमुकुंद दुबे व जिला संयोजक गढ़वा मंजुल शुक्ला मौजूद थे। कार्यक्रम की शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कांडी प्रखंड इकाई के पुनर्गठन में उदय पासवान को प्रखंड अध्यक्ष, राजन कुमार को मंत्री, ब्रजेश कुमार पांडेय, दिपांजन कुमार व संदीप कुमार को प्रखंड उपाध्यक्ष बनाया गया।
जबकि विपुल चौबे, प्रिंस सिंह, अनुराग कुलश्रेष्ठ, साकेत मिश्रा को प्रखंड सह मंत्री, पंकज गुप्ता, प्रियांशु चंद्रवंशी कार्यालय मंत्री, अभिराज गुप्ता मीडिया प्रभारी, विजेंद्र कुमार को टीएसभीपी, अभिषेक गुप्ता को प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी का प्रमुख, टिंकू गुप्ता व विकास दुबे को सह प्रमुख बनाया गया। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जयप्रकाश, रितिक, रवि रंजन, लकी कुमार, छोटू, सुजीत, पंकज, ललन कुमार को मनोनीत किया गया।

मौके पर सुमित पांडेय, राजीव रंजन मिश्रा, श्रवण कुमार के अलावे अन्य कई लोग मौजूद थे।