whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27280985
Loading...


भाजपा जिलाध्यक्ष ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना

location_on गढ़वा access_time 22-Oct-20, 07:32 PM visibility 655
Share



भाजपा जिलाध्यक्ष ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिले के हरिहरपूर ओपी क्षेत्र के ग्राम डूमरसोता में पिछले दिनों 4 मजदूरों की मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद गढ़वा भारतीय जनता पार्टी के गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ग्राम डुमरसोता में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि घटना बहुत ही दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। मजदूर दैनिक काम करने के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे और चारों के चारों मजदूर बेहोश हो गए। उन्हें लेकर कांडी अस्पताल पहुंचे, परंतु वहां उचित इलाज नहीं होने के कारण उन लोगों के मझिआंव अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते में इन लोगों के मौत हो गई। क्षेत्रीय विधायक और पूर्व के मंत्री भानु प्रताप शाही जी के द्वारा पीड़ित परिवार को भोज करने हेतु सामग्री एवं नगद राशि उपलब्ध कराया गया।
उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया और उन्हें सरकारी प्रावधान के अनुसार जो सहयोग मिलता है उसे जल्द से जल्द दिलाने का आश्वासन दिया, साथ ही साथ आपदा प्रबंधन से सरकार के द्वारा जो राशि दी जाती है उस राशि को भी यथाशीघ्र पीड़ित परिवार को दिलाने का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि मृतक के विधवा पत्नी को विधवा पेंशन प्रधानमंत्री आवास सहित जो भी संभव हो सकेगा उसे जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी पूरा परिवार के साथ हर दुख सुख में खड़ा रहेगी और क्षेत्रीय विधायक माननीय भानु प्रताप शाही के साथ मिलकर इनकी समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान, भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे, विकास स्वदेशी, उपाध्यक्ष संजय भगत, राजीव रंजन तिवारी, गजेंद्र पाठक, प्रेम आनंद तिवारी, संजय कमलापुरी थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी के कांडी मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय एवं हरिहरपुर के मंडल अध्यक्ष विनोद दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play