whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27279795
Loading...


उपायुक्त ने पर्व त्योहारों को ले वाहनों के आवागमन को देखते हुए एनएच 75 के गड्ढों को तत्काल भरने का दिया आदेश

location_on गढ़वा access_time 22-Oct-20, 05:35 PM visibility 655
Share



उपायुक्त ने पर्व त्योहारों को ले वाहनों के आवागमन को देखते हुए एनएच 75 के गड्ढों को तत्काल भरने का दिया आदेश


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त राजेश कुमार पाठक की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि आज जो समय है वह त्योहारों का है जिसमें लोगों का निरंतर सड़क पर आवागमन हो रहा है इस कारण ही नहीं यात्रियों को जो परेशानी उठानी पड़ रही है उसके हेतु एनएच पर जितने भी गड्ढे हैं उन्हें तत्काल भरा जाए, इसकी विशेष ख्याल रखें जो अभी भी गड्ढे दिख रहे हैं उन्हें भरने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुछ गाड़ियों में अभी भी यात्रियों को भर भर कर बैठाया जा रहा है एवं यात्रियों को सीट से अधिक संख्या में वाहनों पर सवार किया जा रहा है, ऐसे चालकों पर कार्रवाई करने का निर्देश सदर एसडीओ को दिया गया। उपायुक्त ने कहा मनाही के बावजूद रुकने के नाम नहीं है तो ऐसे लोगों को दंडित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एक बार कोविड-19 का संक्रमण फैल गया तो इसे रोकना मुश्किल होगा। उन्होंने टेंपो, कमांडर एवं ऐसे वाहनों पर विशेष ध्यान रखने को कहा जो यात्रियों को सीट से ज्यादा बैठा कर या खड़े कर, आवागमन करते हैं उन्हें पकड़ कर थाने भेजने को निर्देश पुलिस उपाधीक्षक को दिया। साथ ही गाड़ियों में कम भीड़ पर तवज्जो देने हेतु अभियान चलाने की बात कही । इसके अलावा उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के त्यौहार पर शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। कोविड-19 के तहत विभाग से प्राप्त निर्देशों को पालन करना अनिवार्य किया जाए। तथा इसके अलावा त्योहारों में जाम लगने की समस्या पर बताया कि सरस्वती नदी पुल मझियांव मोड़ के समीप नया पुल का प्रपोजल देने को एनएचएआई को निर्देश दिया गया।
साथ ही टंडवा पूल को भी नया प्रपोजल देने को कहा गया। यात्री गाड़ियों का ओवरलोडिंग नहीं करने पर विशेष ख्याल रखने की बात कही गई तथा उपायुक्त ने बताया कि दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर ट्रैफिक को लेकर शहर में यात्री गाड़ियों के ऊपर रोक लगाया जाए। इस हेतु उन्होंने चार स्टॉपेज बनाने की बात कही। पहला- मझिआंव से आने वाली यात्री गाड़ी बाजार समिति तक। दूसरा - मेराल से आने वाली यात्री गाड़ी नामधारी कॉलेज तक। तीसरा - रंका से आने वाले यात्री रिलायंस पेट्रोल पंप तक। चौथा- चीनिया से आने वाली गाड़ी दानरो नदी के पीछे रुकेगी। उक्त बैठक में उपायुक्त के अलावा पुलिस उपाधीक्षक, परिवहन पदाधिकारी, असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी, असिस्टेंट इंजीनियर एनएच, असिस्टेंट इंजीनियर आरसीडी तथा परियोजना निर्देशक एनएचएआई सभी एसोसिएशन के सदस्य, डीपीआई कर्मी, सड़क सुरक्षा गढ़वा एवं अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play