बंशीधर नगर : अनुमंडल कार्यालय कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार की अध्यक्षता में कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, वन विभाग तथा सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने क्रमवार सभी विभागों का समीक्षा किया।
बैठक में एसडीओ ने मत्स्य विभाग के समीक्षा के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी से संबंधित क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी लिया। जिला मत्स्य विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में 8 मत्स्य जीवी सहयोग समिति हैं लेकिन वर्तमान में कोई भी समिति कार्य नहीं कर रही है। बैठक के दौरान एसडीओ ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को सहयोग समिति के साथ बैठक कर मत्स्य पालन में प्रोत्साहन करने का निर्देश दिया।
एसडीओ ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी जलाशयों में दस दस लाभुक समिति बनाकर जलाशयों को बंदोबस्ती कर मत्स्य पालन कराने का निर्देश दिया। एसडीओ ने कृषि तथा सहकारिता विभाग की बैठक के दौरान पूर्व के वर्ष मे धान क्रय के लक्ष्य को इस वर्ष दो सौ प्रतिशत अधिक किसानों का निबंधन कराने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान सभी प्रखंडों में पैक्स की कमी के कारण किसानों को समुचित लाभ नहीं मिलने पर प्रत्येक तीन पंचायत में एक पैक्श बनाने पर सहमति जताया। एसडीओ ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को बैठक कर समयवार समीक्षा करने का निर्देश दिया। बैठक में वन विभाग की समीक्षा के दौरान प्रखंडों में एक एक नर्सरी खोलने का प्रस्ताव बनाकर डीसी तथा वन क्षेत्र पदाधिकारी कोो भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंडोंं के कृषि, मत्स्य, सहकारिता तथा वन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।