भवनाथपुर (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के बुका के पड़वाचट्टान निवासी फिरोज अहमद के घर पर लगे दो सोलर प्लेट की चोरी बीती रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई। इस संबंध में फिरोज अहमद ने कार्रवाई के लिये थाना में आवेदन दिया है।
आपको बता दें कि थाना क्षेत्र में इन दिनों सोलर प्लेट चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। जिस कारण से आये दिन चोरी की घटना घट रही है। हलांकि भुक्तभोगियों के द्वारा थाना में कारवाई के लिये आवेदन दी जाती है, लेकिन चोर पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिससे चोरी की वारदातें हो रही है।