धुरकी : उपायुक्त राजेश पाठक के निर्देश पर धुरकी प्रखंड के सदर पंचायत सचिवालय व खाला, खुटिया, कटहर कला मे चला डायन बिसाही के खिलाफ जागरूकता अभियान। इस दौरान सीडीपीओ रीना साहू के निर्देश पर पंचायत सचिवालय मे ग्रामीण महिलाओ को डायन बिसाही के विरुद्ध जेएसएलपीएस के बीपीएम अंजनी कुमार व महिला सुपरवाइजर अंजना कुमारी, संध्या रानी ने महिलाओ को डायन बिसाही के खिलाफ जागरूक करते हुए बताया की डायन प्रथा पुरी तरह से ढोंग और झुठी कहानी रची हुई है। इसके चक्कर मे किसी भी ग्रामीण महिला व पुरूष को नहीं पड़ना चाहिए तथा किसी भी असहाय गरीब या सामान्य महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करना कानूनी रूप से अपराध की श्रेणी मे आता है। उन्होने बताया की डायन-भुत यह झुठी कहानी है, इसपर किसी को भरोसा या विश्वास नहीं करना चाहिए।
डायन बताकर किसी भी महिला को प्रताड़ित करना पुरी तरह कानूनी जुर्म है। इस दौरान आंगनवाड़ी सेविका रिजवाना खातुन, लीला देवी, रेहाना खातुन के अलावे गांव की काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।